मुरादाबाद, मार्च 13 -- इस बार होली और रमजान महीने का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। इसके चलते विशेष सर्तकता रहेगी। होली के जुलूस और जुमे की नमाज के वक्त फोर्स तैनात रहेगी। मजिस्ट्रेट अपने अपने सेक्टरों में ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। सुबह से ही सभी मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करेंगे। जिलाधिकारी अनुज सिंह और एसएसपी ने होली और जुमे के चलते सभी अफसरों की ड्यूटी लगा दी है। एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एसपी सिटी रणविजय सिंह शहरी क्षेत्र में कमान संभालेंगे। किंशुक श्रीवास्तव कोतवाली और नागफनी क्षेत्र में मौजूद रह कर स्थितियों का जायजा लेंगी। वहीं, एसीएम मनी अरोड़ा और एसीएम अजय मिश्र क्रम से गलशहीद, कटघर, मझोला और सिविल लाइन क्षेत्र में तैनात होकर भ्रमणशील रहेंगे। सभी अफसरों की ड्यूटी सेक्टर के अनुसार लगाई गई है। होली के एक दिन पहले से ही अफसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.