गंगापार, मार्च 11 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी होली और उसी दिन रमजान के जुमे के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार को एसीपी फूलपुर पंकज लवनियां, इंस्पेक्टर मऊआइमा वीरेंद्र कुमार मिश्रा व स्थानीय थाने के पुलिस बल ने नगर पंचायत मऊआइमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे से निगरानी की और लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व शुक्रवार को पड़ने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों से संवाद किया गया। इसके अलावा, क्षेत्र की मस्जिदों के मुतवल्लियों और डीजे संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.