जामताड़ा, मार्च 10 -- होली एवं माहे रमजान को लेकर जामताड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक जामताड़ा,प्रतिनिधि। रंगों का त्योहार होली एवं रमजान को लेकर रविवार को जामताड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी उपस्थित थे। वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, विश्व हिंदू परिषद केजिलाध्यक्ष अनुप राय सहित अन्य लोगों ने कहा कि होली के दिन जुम्मा का नमाज अता करने जाने वाले मुस्लिम धर्मावलंबियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह त्यौहार खुशी और भाईचारे का है। हमें अपने त्यौहार के साथ-साथ दूसरे धर्म के त्यौहार का भी सम्मान करना है। जामताड़ा एक शांतिप्रिय जगह है इसलिए यहां किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि उनके डेढ़ साल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.