घाटशिला, मार्च 6 -- मुसाबनी। रंगों का त्योहार होली एवं मुस्लिम समुदाय का त्योहार ईद उल फितर को लेकर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में डीएसपी संदीप भगत, अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुंदरलाल मार्डी सहित शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। इसमें होली एवं ईद का त्यौहार सभी समुदाय को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की बात कही गई। बैठक में सदस्यों द्वारा मांग की गई क्षेत्र में चल रहे हाइवा व ट्रैक्टर के इंडिकेटर और बैक लाइट की जांच की जाए। सोशल मीडिया का अफवाह फैलाने के लिए इस्तेमाल न किया जाए, प्रशासन की इस पर नजर है। एसडीएम सुनील चंद्र ने कहा कि हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.