हजारीबाग, मार्च 20 -- चलकुशा प्रतिनिधि। होली एंजल पब्लिक स्कूल चलकुशा में वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह 2024-25 का आयोजन भव्यता के साथ किया गया। इस खेल महोत्सव में विद्यालय के चारों हाउस-आर्यभट्ट , विवेकानंद , अशोक और चाणक्य हाउस के छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, डिसकस, बोरी दौड़, रिले रेस और शतरंज जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इसके अलावा, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी (बालक वर्ग), कबड्डी (बालिका वर्ग) के विजेताओं को विशेष ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से नवाजा गया। आर्यभट्ट हाउस ने सर्वाधिक पदक जीतकर अपनी श्रेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.