प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- रानीगंज। होली आपस में भाईचारा और समरसता का संदेश देती है। सभी लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले मिल होली मनाएं। यह बातें गुरुवार को शिव हरि नंदन स्कूल निधी पट्टी मंशाराम का पूरा में होली मिलन के दौरान प्रधानाध्यापक प्रथमेश मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता को बल देता है। आस्था मिश्रा ने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति की धरोहर है और हम गिले-शिकवे भुलाकर अबीर-गुलाल लगाकर होली खेलें। स्वाती मिश्रा, मानसी, माही, श्रुति मिश्रा, शिक्षिका प्राची मिश्रा, नेहा मिश्रा, नीतू, पूनम, सुमन मिश्रा ने भी विचार रखे। स्कूल में बच्चों और शिक्षकों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.