देवरिया, फरवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। रंगों का त्योहार होली मार्च माह के प्रथम सप्ताह में है। होली का त्योहार नजदीक आते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों की माने तो बार्डर इलाके में शराब की खेप स्टोर होने लगी है और धीरे-धीरे उन्हें छोटे वाहनों से पगडंडियों के रास्ते बिहार में भेजा जा रहा है। बार्डर के थानों की पुलिस व एसओजी इस सुगबुगाहट के बीच सक्रिय हो गई है और श्रीरामपुर थाने की पुलिस आए दिन शराब की खेप पकड़नी शुरू कर दी है। रंगों का त्योहार होली चार मार्च को मनाई जाएगी। होली के त्योहार को लेकर हर वर्ग के लोग उत्साहित होते हैं, इस त्योहार पर बाहर कमाने वाले लोग अपने घरों को आते हैं और धूमधाम से रंगों के इस त्योहार को मनाते हैं। इस दिन पकवान बनाने के साथ ही शराब के शौकीन शराब भी पीते हैं। 2016 से बिहार में शराब पीने व बेचने प...