देवरिया, फरवरी 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। रंगों का त्योहार नजदीक आते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। छोटे व बड़े वाहनों से शराब की खेप देवरिया के रास्ते बिहार में पहुंचने लगी है। शराब तस्करों के सक्रिय होने के बाद पुलिस की सक्रियता भी बढ़ी है। बावजूद इसके बिहार में शराब की खेप पहुंच जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी हर हाल में शराब तस्करी रोकने का दावा कर रहे हैं। रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। होली के दिन बाहर रह रहे लोग अपने घरों आते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ ही अच्छे-अच्छे पकवान खाते हैं। बहुत से लोग शराब का भी सेवन करते हैं। पड़ोसी प्रांत बिहार में शराब पीने व बेचने पर 2016 से ही पाबंदी है। जिसके चलते देवरिया के रास्ते बिहार में शराब की तस्करी होती है। होली नजदीक आते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं और शराब की खेप ...