शाहजहांपुर, मार्च 15 -- होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा, रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे...आदि होली के गानों से होलीमय माहौल शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में देखा गया। होली को लेकर लोगों ने होलिका दहन के बाद लोगों ने होलिका मईया व भक्त प्रहलाद की पूजा अर्चना की। जिले में रंगों के इस पर्व का बच्चों से लेकर बुजुर्गों में उत्साह बना रहा। जमकर रंग, गुलाल उड़ाया। शहर और गांवों में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया। बाजार में गुलाल, पिचकारी और रंगों की खूब बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर भीड़ जुटी रही, जहां लोग गुजिया, मालपुए और अन्य पारंपरिक व्यंजन खरीदते रहे। घरों में लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही अपनों से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही जनपद में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.