रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। होली आने में अभी एक सप्ताह से ज्यादा का समय है। लेकिन अभी से ही बाजारों में रंगत शुरू हो गई है। शहर के प्रमुख बाजार जैसे मिस्टन गंज, ज्वालानगर बाजारों में रंग, पिचकारी और मुखौटों की दुकानें धीरे-धीरे लगना शुरू हो गई हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीदारी अपने चरम पर पहुंचेगी। कुछ जगहों पर महंगाई को लेकर ग्राहक मोलभाव करते भी नजर आ रहे हैं। व्यापारियों ने अपनी दुकानों को आकर्षक बनाने के लिए दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के दिन कि भीड़ से बचने के लिए वह अभी से खरीदारी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...