रुडकी, फरवरी 23 -- रुड़की, संवाददाता। रंगों के त्योहार होली के नजदीक आते ही बाजार में मिलावटखोरी का डर सताने लगा है। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाषनगर और सफीपुर इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने कई दुकानों और डेयरी संचालकों के यहां चेकिंग कर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने इस दौरान कई सैंपल लिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...