पिथौरागढ़, दिसम्बर 23 -- थल। हीपा गांव के सबसे उम्रदार होलियार और महंत राम सिंह कार्की का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सोमवार को उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। बताया कार्की हीपा गांव के खड़ी और बैठकी होली के ज्ञाता थे। वे गांव में हर साल होली के मौके पर युवाओं को होली गायन में रूचि प्रदान कर उन्हें पारंगत करते थे। उनका अंतिम संस्कार उनके बेटे धन सिह कार्की व बलवंत सिंह कार्की ने किया। उनके निधन पर होली कमेटी के अध्यक्ष मेहर सिंह कार्की, हिम्मत रावत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख अर्जुन सिंह रावत, रमेश सिंह, आन सिंह कार्की, हयात सिंह, पुष्कर सिंह रावत,विक्रम सिंह,रमेश कार्की, फकीर सिंह कार्की, प्रवीण सिंह कार्की ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...