चंदौली, मार्च 13 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डेहरी कला गांव में बीते बुधवार की देर शाम अवांछनीय तत्वों ने होलिका में आग लगा दी। सूचना मिलते हैं थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह मौके पर पहुंच गई और आनन फानन में दूसरी होलिका स्थापित कराकर माहौल को शांत कराया। हरसाल की तरह इनसाल भी गांव के चौहान बस्ती में होलिका स्थापित की गई थी। इसी बीच किसी अवांछनीय तत्वों ने एक दिन पूर्व ही होलिका में आग लगा दी। जलती होलिका देखकर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद हो गए और पुलिस को सूचना दी। समय के पूर्व होलिका जलने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.