पूर्णिया, फरवरी 15 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। आगामी होलिका महोत्सव को लेकर नरसिंहअवतार मंदिर परिसर में बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ होलिका महोत्सव के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 मार्च को आयोजित होने वाले होली का महोत्सव की तैयारी को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से वालीवुड सिंगर विनोद राठौर एवं चांदनी मुखर्जी को कलाकार के रूप में बुलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, एसडीपीओ शैलेश प्रीतम, अंचल अधिकारी अजय कुमार रंजन, राजस्व अधिकारी बाल कृष्ण भारद्वाज, बीडीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार, सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित थे। बैठक में विधि व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने अपील करते हुए कहा कि...