लातेहार, मार्च 11 -- बेतला प्रतिनिधि । पूर्व की भांति इसवर्ष भी फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च (गुरुवार)को होलिका दहन किया जाएगा। पर पूर्णिमा का सूर्योदय शुक्रवार(14 मार्च) को होने की वजह से कुछ लोग रंगोत्सव का होली पर्व 15 मार्च (शनिवार) को मनाएंगे। इसबारे में श्रीरामभक्त हनुमान मंदिर पोखरीकला के पुजारी यशवंत पाठक ने हिन्दू पंचांग के हवाले से बताया कि इसवर्ष फाल्गुन पूर्णिमा का समय 13 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे से लेकर पूरी रात है। चूंकि पूर्णिमा तिथि को शुरुआती दौर से रात 11:26 बजे तक भद्रा का साया रहेगा। इसलिए होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात्रि 11:27 बजे से 12:30 बजे तक है। ऐसे में कुछ लोग 14 मार्च को तो कुछ उदया तिथि के अनुसार 15 मार्च को होली का उत्सव मनाएंगे। नतीजतन इसवर्ष होली दो दिन मनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.