कौशाम्बी, फरवरी 21 -- सरायअकिल। होली पर्व को लेकर थाना सरायअकिल क्षेत्र के फकीराबाद में होलिका दहन स्थल बदले जाने के विरोध में व्यापारी एक स्थान पर एकत्रित हुए। इस दौरान परंपरागत होलिका दहन स्थल को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि जिस स्थान पर वर्षों से होलिका दहन होता चला आ रहा है, उसी स्थान पर इस बार भी होलिका दहन किया जाएगा और प्रशासन द्वारा बार-बार स्थल बदलने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि बंजर भूमि पर सैकड़ों वर्षों से होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है। आरोप लगाया कि कुछ विरोधी तत्वों द्वारा हर वर्ष इस पर आपत्ति दर्ज कराई जाती है, जिससे अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है और व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश फैलता है। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.