बदायूं, जनवरी 30 -- कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र के बागरपुर गांव में होलिका दहन के स्थान को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। होली पर्व से पहले बनने वाली तनावपूर्ण स्थिति को इस बार पुलिस की सक्रिय पहल ने समय रहते शांत कर दिया। थाना प्रभारी की मध्यस्थता और संवाद से दोनों पक्षों के बीच सहमति बन सकी। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने गांव में दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर उनकी आपत्तियां, परंपराएं और प्रशासनिक पक्ष को सुना। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि होलिका दहन उसी स्थल पर किया जाएगा, जिसे पूर्व में ग्रामीणों की सहमति से राजस्व विभाग द्वारा चिह्नित किया गया था। इस प्रस्ताव पर सभी ग्रामीण सहमत हो गए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिस स्थान पर पूर्व में होलिका दहन होता रहा है, वह ग्राम समाज की भूमि है और उस पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.