आगरा, मार्च 10 -- होली का त्योहार व जुमा अलविदा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस सक्रिय हो गई है। संवदेनशील क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा लोगों को पाबंद किया जा रहा है। सोरों, सहावर, अमांपुर, गंजडुंडवारा व सिकंदरपुर वैश्य में जिन होलिका दहन व डीजे को लेकर विवाद है। इन जगहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 1527 स्थानों पर होलिका दहन होता रहा है। सोरों के गांव सराय जुन्नारदार व सियारपुर में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद प्रशासन ने सुलझा लिया है। गंजडुंडवारा, सहावर अमांपुर और सिकंदरपुर वैश्य क्षैत्र के दर्जनभर स्थानों पर होली के दिन विवाद होते रहे हैं। उन स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। पुलिस सभी 10 थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.