बस्ती, मार्च 16 -- रुधौली। थाना क्षेत्र के छितही प्रहलाद में होलिका दहन के दिन गांव के एक व्यक्ति के खेत से लकड़ी उठा ले जाने पर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से पांच लोगों को चोट आई है। पुलिस ने सात लोगों पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि छितही प्रहलाद निवासी रामशब्द के खेत में बांस तथा आम की लकड़ी रखी हुई थी। होलिका दहन के दिन गांव के कुछ लोगों इसे उठा ले जाने लगे तो रामशब्द ने इसका विरोध किया गया। इस बात को लेकर गांव के रामकुमार व रामशब्द के बीच विवाद हो गया। बात मारपीट तक जा पहुंची। मारपीट में रामशब्द, उनकी पुत्री रेनू, पूजा व उनकी बहू मिसलवाती घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के रामकुमार के सिर में चोट लगी। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि जांच कराकर दोनों पक्षों से सात लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। --
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.