बिजनौर, फरवरी 24 -- एक महिला ने अपनी बैनामाशुदा जमीन पर होलिका दहन स्थल का हवाला देकर जबरन कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उसने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा झालू निवासी ममता ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि मोहल्ला चौधरियान में स्थित अपनी बैनामाशुदा जमीन पर घर बनाया है। बताया कि जमीन के पास ही उत्तर-दक्षिण दिशा में अलग से होलिका दहन स्थल है, जो उसके पति की पैतृक संपत्ति का हिस्सा है और दशकों से यहीं होलिका जलाई जाती रही है। कस्बे के एक व्यक्ति ने, जो खुद को विश्व हिंदू परिषद का पदाधिकारी बताता है, इस जमीन को भी होलिका स्थल घोषित कर कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया। विरोध पर आरोपी ने न केवल अभद्र व्यवहार किया बल्कि मारपीट की चेतावनी भी दी। पीड़िता ने डीएम से आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई, जमीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.