कटिहार, मार्च 5 -- कटिहार। इस साल होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा, जिससे सही समय पर दहन करना महत्वपूर्ण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है, क्योंकि इस समय किए गए कार्यों का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना आवश्यक है। होलिका दहन के मुहूर्त के बारे में चर्चा करते हुए आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर ने बताया कि इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त एक घंटा चार मिनट है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च की रात्रि 10:02 बजे से पूर्णिमा की तिथि प्रारंभ होगा। जबकि भद्रा की समाप्ति 10:44 बजे होगी। इस हिसाब से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि के 10:44 बजे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.