कोडरमा, मार्च 9 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । आरपीएफ कोडरमा निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को होली में होलिका दहन के दिन लुकारी को ओएचई पर फेंके जाने के बाबत जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पहाड़पुर टनकुपा स्टेशन के मध्य रेलवे लाईन के किनारे स्थित गांव रातो, मानपुर, खेरा नौवाखाप बंशीनाला के ग्रामीणों के बीच चलाया गया। इस दौरान एसीपी, वंदे भारत एक्सप्रेस में स्टोन प्लेटिंग, टीओपीबी, जहरखुरानी, रन ओवर, सीआरओ, अवैध ट्रेस पास, मालगाड़ी में एसीओ, ट्रैन के पायदान पर यात्रा, रेल संपत्ति की चोरी, मालगाड़ी से कोयला की चोरी, सिंगनल उपकरणों से छेड़छाड़ नहीं करने आदि के बाबत जागरूक किया गया। साथ हीं हिदायत देते हुए उन्हें कानूनी प्रावधानों के बारे में भी अवगत कराया गया। ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.