कोडरमा, मार्च 17 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । शहर के स्टेशन रोड स्थित अलका स्टोर भक्त प्रहलाद चौक पर होलिका दहन का मुख्य कार्यक्रम किया गया, जहां हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इधर होलिका दहन कार्यक्रम को लेकर दूर-दराज की रहने वाले नवविवाहित महिलाएं भी अपने पीहर के घर पहुंच गई थी। ये नवविवाहिता सोलह श्रृंगार करके उक्त होलिका दहन के दौरान होलिका के चारों ओर परिक्रमा की। होलिका दहन कार्यक्रम के साथ हीं इन नवविवाहितों का 16 दिनों का गणगौर पूजा शुरू हो गई है। बता दें कि यह परंपरा मुख्यत: राजस्थानी, गुजरात व मध्य प्रदेश के लोगों का एक त्यौहार है, जहां महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा करती है और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर को लेकर यह पूजा करती है। पूजा करते हुए दूब से पानी के छींटे देते हुए गोर-गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.