लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ने नगर के सभी होलिका दहन स्थलों का पालिका कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया और पालिका कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि होलिका दहन स्थलों की साफ-सफाई, प्रकाश के साथ होलिका दहन के लिए लकडियों की व्यवस्था पिछड़े साल की भांति नगर की सभी 23 स्थानों पर की जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, मोहित अवस्थी, सफाई नायक जितेन्द्र,सभासद आनंद सोनी ,नगर अध्यक्ष भाजपा शत्रोहन मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष कुम्भी रविन्द्र कटियार ,राजेन्द्र वाल्मीकि राम रक्षपाल, बबलू जोजी ,जय शंकर अवस्थी, सुशील गुप्ता, भारत जोशी ,आशीष वाल्मीकि, धर्मेन्द्र, राहुल ब्रजकिशोर, रंजीत मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...