नवादा, मार्च 13 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार की रात 10:37 बजे से लेकर 11 बजे के बीच होलिका दहन होगा। रात 10:37 बजे तक भद्रा का प्रभाव रहेगा। इस कारण इसके बाद ही होलिका दहन का विधान पूरा किया जाएगा। इस बीच, होलिका की तैयारियों को बुधवार तक अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसकी तैयारियों में जुटी विभिन्न मोहल्लों की पूरी टोली ने होली को और भी उत्साहवर्धक बना रखा है। पेड़ों की सूखी लकड़ी काट कर और अन्य बेकार सामग्रियों को जमा कर होली मनाने की तैयारी को अंजाम तक पहुंचाने के बाद होलिका के लिए सबसे जरूरी सामग्री गोईठा मांगने की परम्परा का निर्वहन बेहद उत्साह से निभाया जा रहा है। घर-घर जा कर बच्चे, किशोर और युवा होलिका दहन के लिए गोईठा मांग कर जमा करने के क्रम में टेर लगाते दिख रहे हैं, जय जजमानी, तोर सोने के केवाड़ी, दू गो गोईठा दा...। यह हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.