गंगापार, मार्च 13 -- गांवों में एक परंपरा बनी हुई है। वह है होली का विजयी झंडा पाने की। इसके लिए हर किसी में होड रहती है। इस झंडे को हासिल करने वाला व्यक्ति भाग्यशाली माना जाता है। इसके अलावा होली के झंडे को शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस झंडे को घर पर रखा जाए तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। कस्बे में दो स्थानों पर होलिका दहन होता है। होलिका वाले झंडे को कुलमई के कल्लू पांडे के अनुसार बच्चों को नजर व भूत-प्रेत के साये से बचने के लिए होली के झंडे की टोपी बनाकर पहनाई जाती है। राजाराम त्रिपाठी ने बताया कि दोनों होली के डंडों को लोग होली दहन से एक माह पहले ही रोपते है। होली वाले बास को लेने की होड़ मची रहती है। मान्यता है कि होलिका दहन में लगाए गए झंडे को पाने वाले व्यक्ति के घर में सदैव आरोग्यता, सुख समृद्धि बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.