मेरठ, मार्च 11 -- मेरठ। सोमवार को थापर नगर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में बैठक आयोजित कर होली का पर्व होली महला के रूप में मनाने का सिख समाज ने निर्णय लिया। बैठक में सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने बताया कि होलिका के नाम से होली का त्योहार अस्तित्व में आया, जो हमें शिक्षा देता है कि जुल्म और जालिम का नाश भक्ति और शक्ति से ही हो सकता है। गुरु गोविंद सिंह ने इस त्योहार को होला का नाम देकर महला शब्द जोड़ होला महला बिना दिया। बताया कि होला महला पर गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रम होंगे। नानक शाही कैलेंडर के अनुसार सिख धर्म नववर्ष मनाएगा। रणजीत सिंह नंदा, सुरेंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह खालसा, अमनदीप सिंह, अमरजीत सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.