नई दिल्ली, फरवरी 21 -- होली से आठ दिन पहले लगते हैं , होलाष्टक। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस बार होलिका दहन 13 मार्त को रात 11 बजे के बाद किया जाएगा, वहीं होलाष्टक इस साल 7 मार्च से शुरू होंगे और 13 मार्च 8 दिन तक रहेंगे। होलाष्टक से होलिका दहन की तैयारियां शुरू हो जाती है। आपको बता दें कि होलिका दहन के लिए गोबर की गुलरियां बनती हैं, जिनका इस्तेमाल होलिका दहन की पूजा में होता है, होलाष्टक से बननी शुरू हो जाती हैं। आपको बता दें कि होलाष्टक में भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान वातावरण में नेगेटिव चीजें ज्यादा होती हैं। इस दौरान शादी, विवाह आदि सब बंद हो जाते हैं। होलिका दहन के बाद होलाष्टक खत्म होता है। आपको बता दें कि होलिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.