बरेली, मार्च 2 -- सात मार्च से होलाष्टक शुरू हो रहे हैं। इस दौरान विवाह सहित मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। 13 मार्च को होलाष्टक समाप्त होने पर इसी दिन होलिका दहन होगा। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि इस बार सात मार्च से होलाष्टक शुरू हो रहा है। इस दौरान विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। 14 मार्च को मलमास शुरू हो रहा है। मलमास के दौरान शुभ कार्यों पर रोक रहती है। इसलिए इस वर्ष विवाह समेत मांगलिक कार्य 13 अप्रैल को मलमास खत्म होने के बाद ही शुरू होंगे। फाल्गुन में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है जो पूर्णिमा यानी होलिका दहन तक रहता है। इस समय विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य करने पर रोक रहती है। इस अवधि में सभी ग्रह उग्र स्थिति में रहते हैं। इस कारण वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.