बदायूं, मई 26 -- लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी पर विधानसभा बार तीन अलग-अलग पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शेखपुर विधानसभा का सम्मेलन गुड्डो लॉन बदायूं में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सुरेश गंगवार पूर्व जिलाध्यक्ष पीलीभीत, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, भगवान सिंह मौर्य, रचना शंखधार ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष पीलीभीत सुरेश गंगवार ने कहा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके द्वारा किए गए सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक कार्यों की प्रणाली अद्भुत और अकल्पनीय थी। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी से आवाहन किया कि वह अहिल्याबाई की जीवनी को आत्मसात करें, जिससे सभी को गर्व की अनुभूति होगी। महारानी अहिल्याबाई के मूल सिद्धांतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.