वॉशिंगटन, जून 23 -- अमेरिका की ओर से अपने तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की मंजूरी दे दी है। यह गलियारा दुनिया की तेल और गैस सप्लाई के लिहाज से बेहद अहम है। यदि इसे बंद किया गया तो भारत, चीन जैसे देशों को भी झटका लगेगा और तेल की सप्लाई प्रभावित होगी। ऐसी स्थिति में पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत हो सकती है एवं कीमतों में इजाफे की भी आशंका बनी रहेगी। इसके बंद होने से भारत से ज्यादा झटका पड़ोसी देश चीन को लगेगा। इसकी वजह यह है कि चीन सबसे ज्यादा तेल की खरीद ईरान से ही करता है। वह अपनी जरूरत का 47 फीसदी हिस्सा मध्य पूर्व के देशों से खरीदता है और उस तेल की सप्लाई होर्मुज जलडमरूमध्य से ही होती है। यही नहीं भारत के लिए भी यह चिंता की स्थिति होगी क्योंकि हमारी जरूरत का 40 फीसदी तेल इसी रास्ते स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.