फिरोजाबाद, जनवरी 15 -- टूंडला में एक महिला ने आगरा के युवक को होर्डिंग्स लगाने के लिए मकान दिया था। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और मकान का किराया भी नहीं दे रहा है। सीमा पत्नी सुमित कुमार निवासी टूंडला चैराहा ने रिपोर्ट लिखाई है कि मेरे मकान पर अम्बरीश नाथ पुत्र वीरेन्द्र नाथ निवासी संजय प्लेस, आगरा द्वारा 15 दिसम्बर 2015 को होर्डिंग लगाने को पांच हजार रुपये प्रतिमाह तय हुआ था। तब से अब तक उक्त अम्बरीश ने कोई किराया नहीं दिया है व मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी कोई भी देखभाल नहीं की गयी। कई बार फोन पर किराया देने को व अपनी होर्डिंग उतरवाने को कहा लेकिन हर बार टालमटोल करता रहा। कई वर्ष पूर्व से होर्डिंग लगे रहने के कारण कोई देखभाल भी अम्बरीश द्वारा नहीं की गयी है। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...