पीलीभीत, नवम्बर 12 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत शहर के स्टेशन चौराहा पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम से नेहरू पार्क बना हुआ है। तत्कालीन डीएम पुलकित खरे के कार्यकाल में नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण कराया गया था। पार्क के अंदर नेहरू जी की प्रतिमा पर लाइटिंग कराई गई थी। पार्क की बाहरी दीवारों पर शिक्षाप्रद स्लोगन लिखवाए गए थे। पार्क की एक दीवार पर ईको टूरिज्म स्पॉट चूकाबीच की दूरी दर्शाने वाला होर्डिंग लगा हुआ था, जो काफी समय से नहीं है। ऐसे में स्टेशन से आने वाले पर्यटकों को चूकाबीच की दूरी के बारे में पता नहीं चल पाता है। हालत यह है कि वर्तमान समय में नेहरू पार्क को चारों ओर से होर्डिंग और फ्लैक्स से ढक दिया गया है, जो अतिक्रमण का शिकार बन गया है। मगर जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। अगर अवैध ढंग से ...