लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ। नगर निगम के प्रचार विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि मे. राज एसोसिएट्स, मे. सेनर्जी एड, मे. रिजल्ट एड तथा मे. तसमीदा ने नगर निगम की निर्धारित प्रचार शुल्क राशि जमा नहीं की है। उनके विज्ञापन फ्लेक्सो और होर्डिंग्स सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किए जा रहे थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित विज्ञापन पटों से फ्लेक्सो को हटवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...