पीलीभीत, मार्च 10 -- श्रीराधा मनमोहन सेवा ट्रस्ट और हित परिकर की ओर से शहर के संतोषी माता मंदिर में बृज की होरी उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें महिला और पुरुष भक्तों ने जमकर आनंद लिया। होरी उत्सव में होरी के रसिया, आज ब्रज में होरी मेरे रसिया, मृग नैनी को यार नवल रसिया, होरी खेल रहे बांके बिहारी आज रंग बरस और झूम रही दुनिया सारी आज रंग बरस रहा आदि गीतों पर भक्त झूम उठे। भक्तों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मंदिर परिसर में माहौल भक्तिमय हो गया। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अभिषेक सिंह पटेल गोल्डी, अक्षत चित्रांश, शगुन बहल, शिवम कश्यप, जगदीश राजपूत, रोहित, हरि श्ंकर, ब्रजवाला, ज्योति, मुस्कान सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.