जहानाबाद, फरवरी 13 -- जहानाबाद, निज संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर होरिलगंज में चोरों ने एक घर में घुस करRs.16 हजार नगद, तीन मोबाइल और लाखों रुपए के आभूषण की चोरी कर ली। हालांकि परिवार के लोग घर में शो रहे थे लेकिन किसी को पता नहीं चला। सुबह में जब उठे तो देखा कि बिछावन के नीचे से पर्स, मोबाइल समेत कई सामान गायब है। इस संदर्भ में प्रेम नगर होरिलीगंज के रहने वाले निरंजन कुमार ने नगर थाने में घर में चोरी की प्राथमिक की दर्ज कराई है। सूचक ने बताया है कि 11 फरवरी की रात सभी परिवार घर में खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। सुबह करीब 4 बजे उठे तो देखा कि पत्नी, बेटा एवं उनके मोबाइल गायब है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि कमरे में तकिया के नीचे पर्स था जिसमें 16 हजार रुपए नगद थे उसे भी कर लेकर फरार हो गया। साथ ही पत्नी के सोने की चेन, अंगूठी सम...