कानपुर, फरवरी 15 -- केएसपीएल के 20वां सीजन का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। जिसमें जेम्स इलेवन ने होम फर्निशिंग को पांच विकेट से पराजित कर खिताब जीता। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में होम फर्निशिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से रामू यादव ने 64 रन, उत्कर्ष अग्रवाल ने 38 रन व जितेंद्र दीक्षित ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में अजय सिंह बिष्ट व राघवेंद्र ने तीन-तीन, अमन विश्वकर्मा व गोलू सिंह ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी जेम्स इलेवन ने 26.5 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अमन विश्वकर्मा ने नाबाद 76 रन, विनीत सिंह ने 26 रन, मो. तल्हा ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में जितेंद्र दीक्षित ने दो, हरजीत सिंह व रामू यादव ने एक-एक विकेट लिया। अमन विश्वकर्मा को आलराउंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.