मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कटरा स्थित हथौड़ी पंचायत भवन में शनिवार को मुखिया इश्तेयाक अहमद के नेतृत्व में पोषण एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान हथौड़ी पंचायत को होम डिलीवरी मुक्त पंचायत के रूप में चिह्नित किया गया, जिसका उद्देश्य सुरक्षित संस्थागत सेवाओं को बढ़ावा देना एवं माता-शिशु स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना है। निगरानी एवं पोषण सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायत की सभी 16 आंगनवाड़ी सेविकाओं को वजन मापने की मशीनें वितरित की गईं। इस मौके पर पंचायत सदस्यों सहित सैयद नसीरुल होदा, जिला प्रतिनिधि पिरामल फाउंडेशन एवं महिला पर्यवेक्षिका रंभा कुमारी मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...