गिरडीह, अगस्त 5 -- जमुआ, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने गिरिडीह जिले में चल रही होम गार्ड बहाली प्रक्रिया में जमुआ और देवरी प्रखंड को पूरी तरह से वंचित रखे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने शून्यकाल के माध्यम से सरकार से पत्र लिखकर मांग की है कि दोनों प्रखंडों में भी होम गार्ड के पद सृजित कर विशेष बहाली प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। विधायक मंजू कुमारी ने बताया कि विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत गिरिडीह जिला में कुल 708 पदों के लिए होम गार्ड की बहाली की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, लेकिन इस प्रक्रिया में जमुआ और देवरी जैसे बड़े प्रखंडों को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा इस सेवा में शामिल होने को इच्छुक हैं, लेकिन पद नहीं रहने से वे अवसर से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.