मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। राजकीय केजीके होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स वीक का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विभिन्न खेल मुकाबले में विजेता हुईं टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.कृष्णवीर सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। डॉ.मुकेश कुमार गौतम, डॉ.प्रीति, डॉ.ज्योतिका भट्टी, डॉ.वीके सिंह, डॉ.राजीव कुमार आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...