बागपत, जनवरी 7 -- बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। चिकित्सालयों में दवाओं की नियमित उपलब्धता, साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं स्टाफ की समयबद्ध उपस्थिति तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ बृजेंद्र शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...