महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ महराजगंज का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष संतोष कुमार रावत और विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महासचिव अरविंद कुमार रावत की उपस्थिति में जिला होम्योपैथिक कार्यालय सभागार में आयोजित जिला कार्यकारिणी चुनाव हुआ। इसमें इरसाद खां जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सचिव, भाष्कर गौतम संगठन सचिव, गरिमा श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष और सुधा यादव संप्रेक्षक चुनी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष पारस द्विवेदी और संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सैफुद्दीन खान ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.