मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता कैंसर दिवस पर बुधवार को होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र में लीनियर एक्सीलरेटर मशीन और माइनर ओटी शुरू हो गया। इसका उद्घाटन कैंसर सोसाइटी के रंजन कुमार ने किया। अस्पताल की यह तीसरी लीनियर एक्सीलरेटर मशीन है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल के प्रभारी डॉ रविकांत ने बताया कि इस मशीन से कैंसर रोगियों को अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी रेडियोथेरेपी उपचार उपलब्ध हो सकेगा। माइनर ओटी में छोटे ऑपरेशन व्यवस्थित और संक्रमण नियंत्रण के मानकों के अनुरूप हो सकेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंसर सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजन कुमार, आईसीआईसी आई फाउंडेशन से राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख सूरज सिंह व अल्केम लेबोरेटरीज लिमिटेड के राष्ट्रीय बिक्री प्रबंधक सुदीप्ता दास रहे। ...