सीतामढ़ी, नवम्बर 1 -- पिपराही। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर में महान वैज्ञानिक डॉक्टर होमी भाभा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर केशवेन्द्र चौधरी ने कहा कि डॉक्टर होमी भाभा भारत के वैज्ञानिक उत्थान के प्रतीक हैं। उन्होंने जिस आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, वह आज साकार रूप ले रहा है। छात्रों को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइया हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवाओं में अपार क्षमता और जिज्ञासा है। डॉक्टर भाभा जैसे महान वैज्ञानिकों ने यह साबित किया कि सीमित संसाधनों के बावजूद हम विश्व स्तर पर वैज्ञानिक उपलब्धिया प्राप्त कर सकते हैं। आज के विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास के क्षेत्र में अग्रसर होकर भारत को ...