गोंडा, फरवरी 10 -- गोण्डा, संवाददाता। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन उद्यमिता विकास विभाग और जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से टाउन हॉल मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बेड एंड ब्रेकफास्ट व होमस्टे नीति को लेकर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीएम प्रियंका निरंजन ने किया। उपायुक्त उद्योग बाबू राम यादव ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि सरकार की बीएंडबी नीति पर्यटकों को किफायती, सुरक्षित और स्थानीय संस्कृति से जुड़ा आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि अयोध्या से सटा होने के नाते पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण जनपद है, जहां धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के कारण वर्ष भर श्रद्धालु और पर्यटक आते रहते ह...