मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। होमसाइंस पढ़ने में जिले के छात्रों का रूझान बढ़ा है। बुधवार को इंटर परीक्षा में यह सामने आया। दूसरी पाली में होमसाइंस की परीक्षा थी, जिसमें विभिन्न केन्द्रों पर 20 से 50 तक छात्र शामिल हुए। दूसरी पाली में देर से पहुंचने के कारण दो दर्जन से अधिक परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। पहली पाली में म्यूजिक की परीक्षा थी। इसमें कई केन्द्र पर 30 से 35 परीक्षार्थी तक शामिल हुए। होमसाइंस में छात्रों के केन्द्र आरडीएस कॉलेज में 22 परीक्षार्थी थे। महेश प्रसाद सिंह डिग्री कॉलेज बेला में 10 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह माउंट लिटरा जी स्कूल में 14 छात्र शामिल हुए। नथुनी भगत केन्द्र पर 10 छात्रों ने होमसाइंस की परीक्षा दी। केन्द्राधीक्षकों ने कहा कि पहले की अपेक्षा होमसाइंस में छात्रों की संख्या बढ़ी...