नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। किशनगढ़ इलाके में एक शिक्षक ने होमवर्क नहीं करने पर छात्र को ट्यूशन में बंधक बनाकर डंडे से जमकर पीटा। आरोपी ने घटना के बारे में परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डर के कारण छात्र ने परिजनों को पिटाई के बारे में नहीं बताया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने पूछताछ की तो पीड़ित बच्चे ने आपबीती बताई। इसके बाद किशनगढ़ थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने बच्चे की एमएलसी करवाने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग बच्चा आरके पुरम केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 11वीं का छात्र है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि छात्र मुनिरका गांव स्थित जीवन दीप एजुकेशन सेंटर में पढ़ाई करता है। छह अक्तूबर को नाबालिग रोज की तरह ट्यूशन सेंटर गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.