चंदौली, दिसम्बर 12 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाने पर ड्यूटी जाने के दौरान होमगार्ड के साथ रास्ते में मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि होमगार्ड घर से डयूटी जा रहा था तभी कुछ लोगों ने घेरकर उसकी पिटाई कर दी। होमगार्ड की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। चकरघट्टा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर के परसिया गांव निवासी 03 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बरवाडीह गांव निवासी होमगार्ड शांता यादव बीती रात गुरुवार को ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में परसिया गांव निवासी जयप्रकाश, बजरंगी चौहान और दीपक कुमार ने होमगार्ड को रोक कर लाठी डंडे से मारा पीटा है। जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में शुक्रवावर को तीनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज लिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.