बागपत, जनवरी 16 -- बागपत। सर्विलांस सैल बागपत की टीम ने होमगार्ड समेत 108 लोगों के खोए हुए मोबाइल बरामद किए हैं। जिनकी कीमत 25 लाख रुपये है। एसपी सूरज कुमार राय ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के बाद पीड़ितों को मोबाइल सौंपे। एसपी सूरज कुमार राय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस को जनता के खोए हुए मोबाइलों के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसके बाद जनपद के थानों व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीमों ने सीईआइआर पोर्टल के माध्यम से जनपद के अलावा गैर जनपद व प्रांतों से 108 विभिन्न कंपनियों के मल्टी मीडिया मोबाइल फोन बरामद किए। जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पीड़ितों को बुलाकर मोबाइल सौंपे गए। इनमें होमगार्ड जितेंद्र, कृष्णपाल सिंह व रवि प्रताप सिंह, हिमांशु, धर्मपाल, अर्जुन, सावित्री, हिमांशु तोमर और पवित्र...