रामगढ़, अप्रैल 29 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ सचिव रामेश्वर महतो ने जिला समादेष्टा झारखंड गृह रक्षा वाहिनी को पत्र लिखा है। इसमे कहा कि झारखंड में 36 हजार होमगार्ड का स्वीकृत पद है। आरक्षण नहीं मिलने से स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय होगा। धनबाद की ओर से प्रकाशित बहाली के विज्ञापन में आरक्षण का जिक्र नहीं किया गया है। बिहार के तर्ज पर झारखंड में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान करने की बात कही। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, राज्यपाल, केंद्रीय राज्य मंत्री, महानिदेशक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक को प्रेषित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.